अधिवक्ताओं पर गोली चलाने के विरोध में प्रदर्शन कर जताया विरोध

 


अधिवक्ताओं पर गोली चलाने के विरोध में प्रदर्शन कर जताया विरोध


 


दिल्ली में अधिवक्ताओं पर गोली चलाने के विरोध में दीवानी, कलक्ट्रेट और तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपितयों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन आल इंडिया बार काउंसिल के आवाह्न पर किया गया था।


जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट बार के सदस्य और अधिवक्ता दिल्ली की घटना पर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। बार के अध्यक्ष सुशील मिश्र ने कहा कि दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दो नवम्बर को गाड़ी पार्किंग के छोटे से विवाद पर पुलिस कर्मियों ने निहत्थे अधिवक्ताओं पर गोली चलाया। यह अंग्रेजों की क्रूरता को याद दिला दी है। इस दौरान सचिव प्रकाश तिवारी निराला, पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरि, पूर्व सचिव मनोज मिश्रा, प्रेमनारायण मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, मनोज कुमार विश्वकर्मा, शिवानंद मिश्रा, कलेक्ट्रेट बार के सचिव संजय मिश्रा,प्रीतम सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, तहसील बार के युगुल किशोर तिवारी, विजयसेन यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।