पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी
उदया पब्लिक स्कूल महादेव झारखंडी कूड़ाघाट एवं बरगदही ब्रांच गोरखपुर में वार्षिक खेल महोत्सव-2019 उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल को भी गंभीरता से लें। खेलों में न केवल करियर है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।
प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई। दोनों ब्रांच के प्रधानाचार्य बृजेश राय एवं राजेश दुबे ने प्रबंधक एवं अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि प्रतिवर्ष खेल कूद प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। खेल महोत्सव में दौड़, साइकिल रेस, लम्बी कूद, खो-खो एवं कबड्डी आयोजित किया। प्रतिभागियों में संजना सिंह, उदय राज गुप्ता, कृति निषाद, शगुन सिंह, जमशेद अली, आदर्श सिंह, साक्षी मिश्रा, स्नेहा यादव, अभिषेक यादव ,आर्या, आंचल को प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा स्वर्ण पदक मिला। महोत्सव को सफल बनाने में कुणाल चतुर्वेदी ,उमेश गौतम, अरविंद त्रिपाठी, यूएन पांडे, सोनम पांडे ,पुष्पा पांडे ,श्रेया श्रीवास्तव ,रोमा मिश्रा , कंचन पांडेय, श्वेता त्रिपाठी ने योगदान दिया।